Up Election 2022: बसपा प्रत्याशी कई गांव में संपर्क कर वोट मांगे
भारत
चेतना मंच
29 Jan 2022 05:47 PM
Dadri/Greater Noida : दादरी/ ग्रेटर नोएडा। बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर नागर और वरिष्ठ बसपा नेता जिला उपाध्यक्ष सतपाल नागर के साथ मिलक लच्छी, जलालपुर, रोज़ा याकूबपुर, हैबतपुर, इटैडा, छोटी मिलक, पतवाडी आदि गाँवों में जनसंपर्क कर घर घर जाकर वोट माँगे। इस मौक़े पर बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने कहा कि दादरी विधानसभा के किसानों के मुद्दों का समाधान, क्षेत्र के नौजवानों को फैक्टरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का नीतिगत प्रावधान बनवाकर रोजग़ार दिलाना और फ़्लैट बायर्स को उनके फ़्लैट की रजिस्ट्री का हक दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
वरिष्ठ बसपा नेता व बसपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल नागर ने कहा कि मनवीर भाटी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है उनकी जीत पक्की है। इसलिए हम सब हाथी के निशान पर वोट देकर बहन कुमारी मायावती के हाथ मज़बूत करें।