Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा/दादरी । समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में पार्टी जिले में एक नया इतिहास बनाएगी। इस चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
चेतना मंच(Chetna Manch) के साथ एक बातचीत में सपा नेता इन्द्र प्रधान ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)के कुशासन से प्रदेश की जनता बेहद त्रस्त है। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इस बार के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक हार होने वाली है। समाजवादी पार्टी का गठबंधन बम्पर जीत दर्ज करेगा। इस जीत में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग शामिल रहेगा। 80 व 20 की बात करने वालों को पता चल जाएगा कि प्रदेश की शतप्रतिशत जनता उनके कारनामों के कारण उनके विरूद्ध है तथा सपा गठबंधन के साथ है।
एक प्रश्न के उत्तर में इन्द्र प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों विधानसभा सीट इस बार सपा गठबंधन जीतेगा। इस बार के चुनाव में गौतमबुद्धनगर (Gautam budh Nagar) जिले में एक नया इतिहास लिखा जाएगा। जिले के प्रत्येक वर्ग से गठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। दादरी व जेवर की सीट पर तो पहले से ही पार्टी गठबंधन की जीत पक्की थी। उन्होंने दावा किया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने वाली है। भाजपा के विधायक व प्रत्याशी तेजपाल नागर ने क्षेत्र का खुल्लम-खुल्ला घोर अपमान किया है। क्षेत्र की जनता इस चुनाव में उस अपमान का बदला लेने वाली है। विशेष सामाजिक समीकरण बन जाने के कारण नोएडा(Noida) विधानसभा सीट (Assembly Seat)पर भी सपा गठबंधन की बड़ी जीत होगी।