UP Election 2022: चुनाव को लेकर डॉ महेश शर्मा ने अयोध्या में झोंकी ताकत
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:09 PM
UP Election 2022: अयोध्या । गौतमबुद्घनगर के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा (Gautam Buddha Nagar MP and former Union Minister Dr. Mahesh Sharma)विधानसभा चुनाव (Assembly Elections)को लेकर अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं। कई दिनों से वह चुनाव को लेकर जहां जगह-जगह प्रचार कर रहे हैं। वहीं पार्टी के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों तथा अन्य नेताओं के साथ बैठक करके जनसभाओं तथा रोड शो को लेकर रणनीति भी तय कर रहे हैं। आज सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर पार्टी के नेताओं तथा प्रत्याशियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यापक रणनीति तय की। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के मंत्री डॉ महेश सिंह तथा अन्य नेताओं के साथ चुनावी कार्यालय में बैठक की तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इसके पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा को लेकर भी उन्होंने पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी तथा जनसभा को लेकर व्यापक रणनीति तय की थी। मालूम हो कि डॉ महेश शर्मा पिछले काफी दिनों से अयोध्या तथा आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार तथा उनकी व्यवस्थाओं को देखने में लगे हुए हैं।