Guddu Pandit: एक विधायक ऐसा भी, जिसने पर्चे में किया 'खेल', नामांकन हो गया खारिज
guddu pandit
भारत
चेतना मंच
25 Jan 2022 12:56 AM
UP Chunav 2022: नोएडा, चुनाव टीम। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) नजदीक है. हर पार्टी अपनी जीत के दावे के साथ चुनाव मैदान (UP Election 2022) में कूद चुकी है. इस बीच कुछ प्रत्याशियों के नामांकन (Nomination) भी रद्द कर दिए गए हैं. इनमें डिबाई से चुनाव प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) भी शामिल हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से कुल 8 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है.
जानकारों का कहना है कि बाहुबली नेता कहे जाने वाले गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) ने खुद ही अपने पर्चे में खेल किया था, जिसके बाद चुनाव आयोग को उनके नामांकन पर्चे में कमी दिखी और आयोग ने उसे रद्द कर दिया है.
बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बाद गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था. हालांकि वह पहले भी सपाई थे. गुड्डू पंडित इससे पहले शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे थे. रामगोपाल यादव की उपस्थिति में वह सपा में शामिल हुए थे. तब उन्होंने कहा था कि उनकी घर वापसी हुई है. वह भटक गए थे, अब फिर वह सपा में आए हैं.
UP Chunav 2022: नोएडा में सियासी कुनबा साधने में विपक्षी दलों के छूटे पसीने
बसपा से गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) 2007 में डिबाई विधानसभा (Dibai Assembly Seat) से विधायक रहे हैं. उन्होंने 2012 में डिबाई से ही सपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे. इसके बाद 2017 में रालोद से बुलंदशहर नगर सीट का चुनाव लड़ा था और हार गए थे. 2019 में उन्होंने बसपा से लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ा और हार गए थे.