
UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव (UP Election) के सातवें चरण के शुरू हुए मतदान के बीच आज बसपा अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर जोरदार हमला (UP Election) करते हुए कहा कि यूपी की जनता पिछले दस वर्षो से अच्छे दिन के इंतजार में कभी सपा तो कभी भाजपा को चुनकर बेवजह भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल बसपा पर ही भरोसा करने की जरूरत है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज लगातार तीन ट्विट कर अपनी बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्वाचंल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर आज सातवें व अंतिम चरण के मतदान में वोटरों की भारी भागीदारी जरूरी है, ताकि आपके वोट की ताकत से छलावा व वादाखिलाफी आदि से मुक्त जनहित व जनकल्याण को समर्पित आपकी आजमाई हुई बसपा सरकार बन सके। जिसमें सबका हित सुरिक्षत हो।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जातिवादी साम्प्रदायिक संकीर्ण द्वेषपूर्ण व अहंकारी सोच से काम करने वाली सरकार से मुक्ति मिल सके जिनकी चक्की में में यूपी की जनता पिछले दस वर्षो से पिस रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन के इंतजार में कभी सपा तो कभी भाजपा पर वेवहज भरोसा करती रही है। लेकिन केवल बसपा ही ऐसी पार्टी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। https://twitter.com/Mayawati/status/1500658966480957444?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1500658966480957444%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnewstrack.com%2Felection%2Fup-election-phase-7th-voting-news-bsp-supremo-mayawati-statement-target-on-bjp-sp-309399मायावती ने कहा कि बीएसपी का यूपी में पिछले शासनकाल की बातें कम व काम अधिक का बेहतरीन रिकार्ड प्रत्यक्ष प्रमाणों के साथ जनता के सामने है। इसलिए सर्वसमाज से अपील है कि हर पोलिंग बूथ जिताना बीएसपी को सत्ता में लाना है के संकल्प के साथ बेहतर यूपी बनाने का प्रयास जारी रहना चाहिए।
>> UP Elections 2022 अंतिम चरण, मोदी और अखिलेश की भरोसे की अग्नि परीक्षा