UP Election 2022: हर घर को रोजगार दिलाना मेरा मकसद: धीरेन्द्र सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:23 PM
Jewar : जेवर। जेवर विधानसभा (Jewelry Assembly) के मंडल कासना के ग्राम सिरसा में स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल एक वर्चुअल रैली के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि 'केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त है। जेवर विधायक व प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मकसद है जेवर विधानसभा के प्रत्येक घर के नागरिक को रोजगार उपलब्ध कराना। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 05 वर्षों में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। जेवर विधानसभा में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बेरोजगारी की समस्या शीघ्र दूर होगी तथा यहां लाखों की तादात में रोजगारों का सृजन होगा। बहुत जल्द जेवर विधानसभा के लोगों को विद्युत आपूर्ति जेवर विधानसभा से ही मिलेगी। 220केवी विद्युत घर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जेवर विधानसभा के कस्बा जेवर व कस्बा रबूपुरा के पास राजकीय डिग्री कॉलेज का भी निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब जेवर विधानसभा के लोग शिक्षित बनेंगे और देश में जेवर विधानसभा का नाम रोशन करेंगे।
Jewar : जेवर। जेवर विधानसभा (Jewelry Assembly) के मंडल कासना के ग्राम सिरसा में स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल एक वर्चुअल रैली के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि 'केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त है। जेवर विधायक व प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मकसद है जेवर विधानसभा के प्रत्येक घर के नागरिक को रोजगार उपलब्ध कराना। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 05 वर्षों में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। जेवर विधानसभा में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बेरोजगारी की समस्या शीघ्र दूर होगी तथा यहां लाखों की तादात में रोजगारों का सृजन होगा। बहुत जल्द जेवर विधानसभा के लोगों को विद्युत आपूर्ति जेवर विधानसभा से ही मिलेगी। 220केवी विद्युत घर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जेवर विधानसभा के कस्बा जेवर व कस्बा रबूपुरा के पास राजकीय डिग्री कॉलेज का भी निर्माण कार्य पूर्ण होने से अब जेवर विधानसभा के लोग शिक्षित बनेंगे और देश में जेवर विधानसभा का नाम रोशन करेंगे।इसके बाद जेवर विधायक व प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने ग्राम मंडी श्याम नगर में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया और आने वाली 10 फरवरी 2022 को ज्यादा से ज्यादा बहुमत देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।