UP Election 2022: रिपोर्ट कार्ड लेकर मतदाताओं के बीच जाने का दम सिर्फ भाजपा में है: जेपी नडडा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:41 AM
Noida : नोएडा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा(J.P.Nadda) ने कहा कि इस चुनाव में सभी विपक्षी दल अपने घोषणा-पत्र तथा झूठे वादों का लालच देकर आम जनता से वोट मांग रहे हैं। लेकिन भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो पिछले पांच वर्षों के दौरान कराये गये विकास कार्यों तथा जनहित कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने का दम सिर्फ भाजपा में ही है। श्री नडडा सेक्टर-12 के भावराव देवरस इंटर कॉलेज में प्रभावी मतदाता बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं, शहर के मतदाताअें व विभिन्न सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। श्री नडडा ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। गुंडा तथा समाजवादी पार्टी एक दूसरे के पूरक हैं। रामपुर तथा गोरखपुर में हत्याएं करने वाले जिन आतंकवादियों का तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सामाजिक सौहार्द के नाम पर केस खत्म कर दिया था। उन्हें बाद में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सजा-ए-मौत तथा आजीवन कारावास की सजा मिली। इससे साबित होता है कि आतंकवादियों, देश द्रोहियों, गुंडों व भूमाफियओं को समाजवादी पार्टी संरक्षण देती है। ऐसी पार्टी यदि सत्ता में आयी तो प्रदेश का क्या हाल होगा। जनता इससे परिचित है। उन्होंने अपील की कि ऐसी जनविरोधी व देश विरोधी दलों को कतई वोट न दें।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 80 लाख घरों में बिजली पहुंचाई गई। कोरोना काल में देश के हर नागरिक के दो वक्त की रोटी की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लगभग 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश में भी लगभग 15 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था विगत पांच वर्षों में 7वें से दूसरे स्थान पर आ गई है। उत्तर प्रदेश में दो एम्स बने हैं और मेडिकल कॉलेज की संख्या 15 से 59 पहुँच गई है। पिछले पांच वर्षों में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स हैं और जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। ये सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है बल्कि विकास का माध्यम है। इससे लगभग एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में पांच नए एक्सप्रेस-वे बने हैं और ये एक्सप्रेस-वे केवल हाइवे नहीं बल्कि विकास की गंगा है।
श्री नड्डा ने नोएडा में हुए विकास कार्यों की बात करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में नोएडा में लगभग 20000 करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं जो प्रत्यक्ष रूप से देखे भी जा सकते हैं उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से 100000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा तथा इस संपूर्ण क्षेत्र में अनेकों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और नोएडा विश्व में विदेशी निवेश का प्रमुख आकर्षण बनेगा।
सांसद डॉ महेश शर्मा ने नोएडा वासियों से अपील करते हुए कहा 10 फरवरी को वह अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर जाकर कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक एवं उनके छोटे भाई पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।
भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक पंकज सिंह ने प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कहा कि उनके कार्यकाल में नोएडा में अभूतपूर्व विकास हुआ है एवं नोएडा के सरकारी स्कूलों में भी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहे हैं जिससे गरीब परिवार के बच्चों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके॥ पंकज सिंह ने जनमानस से आग्रह करते हुए 10 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर उन को विजयी बनाने तथा योगी जी एवं मोदी जी द्वारा आरंभ की गई विकास की गंगा को सतत् प्रवाहित होने के लिए मतदान का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महानगर महामंत्री गणेश जाटव ने किया ।
इस मौके पर गौतमबुद्घनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी विधानसभा प्रभारी अशोक मोंगा क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर अशोक मिश्रा लोकेश कश्यप उमेश त्यागी गणेश जाटव मनीष शर्मा चंदगीराम यादव डिंपल आनंद बबलू यादव रामनिवास यादव कल्लू सिंह तन्मय शंकर चमन अवाना शिवांश श्रीवास्तव अर्पित मिश्रा अनुज प्रधान लोकेश यादव मोहित शर्मा प्रसनजीत नवीन मिश्रा शारदा चतुर्वेदी नीता बाजपेई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।