UP Election 2022: जनता तय करे कि किसान का बेटा चाहिए या राजा का बेटा: सुनील चौधरी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:10 PM
Noida : नोएडा । नोएडा विधानसभा (Noida Assembly)से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस के अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में जुटे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। भाजपा नेताओं का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़े जा रहे हैं। उनके साथ मारपीट की जा रही है। सपा के पोस्टर, बैनर फाड़े जा रहे हैं। इसलिए चुनाव आयोग से मांग है कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अन्यथा वह परिवार सहित आत्महत्या को मजबूर होंगे। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। सुनील चौधरी ने कहा कि अब जनता तय करे कि उन्हें किसान के बेटे को विधायक बनाना है या फिर राजा के बेटे को। सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से बातचीत में सुनील चौधरी ने रोते हुए कहा कि वह ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जनता भी उनका सहयोग कर रही है। बावजूद सपा कार्यकर्ताओं को उठाकर जेल में बंद किया और उन्हें मारा जा रहा है।
यह अंग्रेजों का जमाना नहीं है इस तरह से नहीं चलने वाला पुलिस निष्पक्ष चुनाव होने से रोक रही है। सपा कार्यकर्ताओं को रात को 2:00 बजे घर में पहुंचकर जांच करने का काम कर रही है। सुनील चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाये।
उन्होंने रोते हुए कहा कि भाजपा अधिकारियों को डरा धमकाकर उनसे काम ले रही है। प्रत्याशी की पत्नी प्रीति चौधरी ने कहा कि उनके पति के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे चुनाव में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के जो वादा है वह झूठा है। सपा पर जो अत्याचार हो रहा है उसे रोका जाए। सुनील चौधरी ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। इस बार चुनाव मेंसजीत पक्की है, लेकिन पिछले दो दिन से ऐसी हरकतें हो रही हैं कि प्रशासन कार्यकर्ताओं का शोषण करें कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की जा रही है। सेक्टर-16 में एक महिला द्वारा सुनील चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाने पर उसका घर तोड़ दिया जाता है। बैनर पोस्टर फाड़ दिए गए। इस चुनाव को पुलिस लड़ रही है और वह किसान के बेटे हैं और ईमानदारी से चुनाव लड़ रहे है। पंकज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पंकज से ऐसी उम्मीद नहीं थी।