Up Election 2022:प्रमुखता से हल कराई जाएंगी वेब-सिटी प्रभावित किसानों की समस्याएं
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:21 AM
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:21 AM
Dadri / Greater Noida :दादरी/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने कहा कि हमारे वेब सिटी से प्रभावित गांवों के किसानों को भाजपा की इस तानाशाह सरकार के रहते हुए दीपावली का त्यौहार जेल में मनाना पड़ा था। लेकिन हमारे क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने शासन प्रशासन के द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ चूं तक नहीं की थी। क्षेत्र के किसान अपने उस अपमान का बदला अब 10 फरवरी को वोट की चोट से लेंगे। राजकुमार भाटी ने यह बातें मंगलवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के बिश्नौली, खेड़ा हाथीपुर, दुरियाई, कचैडा, मोजपुर, छिड़ोली, कल्दा और दुजाना गांव में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। श्री भाटी ने किसानों से यह भी वायदा किया कि सरकार बनते ही सबसे पहले वो भाजपा की इस तानाशाही वाली सरकार में किसानों पर हुए अत्याचारों का बदला लेंगे। बिल्डर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से जिन किसानों की जमीन को बगैर मुआवजा दिए कब्जा किया है किसानों की उन जमीनों को सबसे पहले खाली कराने का काम किया जाएगा।
इतना ही नहीं उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि यह हमारे जनप्रतिनिधियों की नाकामी ही है आज हमारे युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार घूम रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा पर नाम का मामला हो या फिर किसानों के सम्मान और युवाओं के रोजगार की बात, हर स्तर पर समाज को नीचा दिखाने का काम किया है। इस अवसर ग्रामीणों ने सपा प्रत्याशी का जगह-जगह ढ़ोल बजाकर व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, चेयरमैन गजराज नागर, प्रधान सुशील नागर, पंडित अतुल शर्मा, जितेंद्र प्रधान, राजबीर डबास, महेश भाटी, सुरेंद्र नागर, विजय नागर, देवेंद्र भाटी, सोनू नेताजी, सुभाष नेताजी, अजीत प्रधान, शेखर नागर, विक्रम प्रधान, सुंदर प्रधान, गजेंद्र फौजी, रविंद्र डबास, वीर सिंह चौधरी, अंजू चौधरी, गजेंद्र शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।