UP Election 2022: रिकार्ड मतों से जीतेंगे राजकुमार भाटी: रामशरण नागर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:21 AM
Dadri / Greater Noida: दादरी/ग्रेटर नोएडा । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठनेता रामशरण नागर एडवोकेट ने दावा किया है कि सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार भाटी रिकार्ड मतों से जीतेंगे।गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री नागर ने कहा कि गुर्जर बिरादरी का जितना मान-सम्मान समाजवादी पार्टी ने किया है। उतना किसी भी दल ने नहंीं किया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2021 को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे गुर्जर शब्द को दो बार कालिख से मिटाने की घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। इस चुनाव में दादरी की जनता वोट की चोट के जरिए इस अपमान का बदला जरूर लेगी तथा एकतरफा राजकुमार भाटी को अपना समर्थन व आशीर्वाद देगी।उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता में जाने पर सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि राजकुमार भाटी एक शिक्षित, विद्वान तथा संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं। वे एडवोकेट के अलावा गौतमबुद्धनगर बार के सदस्य भी हैं।उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रत्याशी को अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन दिया है तथा उनका आपार स्वागत किया है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं कारणों से क्षेत्र की जनता इस बार राजकुमार भाटी को जिताने का फैसला ले चुकी है। इसलिए श्री भाटी रिकार्ड मतों से जीतेंगे।