UP Election 2022 : तेजपाल नागर ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
दादरी
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:44 PM
Dadri / Greater Noida: दादरी/ ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency)के भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर व उनके बेटे दीपक नगर ने ग्रेटर नोएडा सोसायटियों सहित जारचा मंडल के गांवों में चुनावी दौरा कर नुक्कड बैठक कर भाजपा के लिए वोट मांगे। तेजपाल नागर ने विधानसभा के ग्रेटर नोएडा सोसायटी गौर 7 एवेन्यू,गौर1 एवेन्यू,4,5,6,एवेन्यू,साया जिओन, गलैक्सी, नार्थ, पार्क, एवेन्यू , गौर 10,11 एवेन्यू, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू,गैलेक्सी रांयल, एश्वर्याम, गौर 16एवेन्यू, महागुन ,पाम ओलम्पिया,एग्जोटिक डृम विल्ले,रेडिकान वेदांता, में व जारचा मंडल के गांव छौलस, रायगढ, खंदैडा,नंगला नैनसुख,नंगला चमरु,छौलस मंडिया,दयानगर, छायसा गांव में प्रचार किया।
एमएलसी श्रीचन्द, देवा भाटी, दीपक नागर, आशीष भाटी के नेतृत्व में चुनावी प्रचार कर तेजपाल नागर के लिए वोट मांगे। तेजपाल नागर ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रेटर नोएडा की दादरी नगर की दूरी रुपबास बाईपास बनाकर कम की। ग्रेटर नोएडा को एनएचआई-91 से सीधा जुडाव किया। उन्हीं की सरकार के कार्यकाल में दादरी रेलवे स्टेशन का आरोबी बन कर तैयार कर जनता के सुपर्द किया। गांव में टूटे सडक मार्गो का नव निमार्ण किया आगे भी विकास कार्य तेजी से होंगे। लोगों ने विकास की सराहना और फिर तेजपाल नागर को विधायक बनाकर दोबारा योगी सरकार बनाने की शपथ ली।
वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल नागर के लिए विधानसभा के प्रभारी अनिल खेड़ा चेयरपर्सन गीता पंडित जिला महामंत्री मनोज गर्ग मंडल अध्यक्ष सोमेश गुप्ता महामंत्री विशाल भारद्वाज संयोजक सेक्टर प्रभारी व अन्य कार्यकर्ताओ के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुए। शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक एवं कार्यकर्ताओ मे मुख्य रूप से सतेन्दर कश्यप वेद प्रकाश शर्मा अंकित पाराशर योगेश वर्मा सुमित बैसोया ऋषि जिन्दल समीर भाटिया, देवेन्द्र सैन अभिनव मुकुल कश्यप सुभाष शर्मा साथ रहे।