UP Election 2022: व्यवस्था बदलना ही चुनाव लडऩे का मकसद: मनवीर भाटी
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:11 AM
Dadri/Greater Noida: दादरी/ ग्रेटर नोएडा। बसपा प्रत्याशी (BSP Candidate)मनवीर सिंह भाटी(Manveer Singh Bhati) ने नंगला नंगली, वाजि़दपुर, छपरौली, मंगरौली, मोहियापुर, गुलावली, गुरजा की डेरी, बदौली, क़ामबक्शपुर आदि गाँवों में जनसम्पर्क किया।जनसम्पर्क के दौरान चुनावी बैठकों को संबोधित करते हुए किसान नेता बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने कहा कि हमारा राजनीति में आने के पीछे एक ही मक़सद है कि व्यवस्था बदली जाय। जो हमारा हक है उसे मांगने की जरूरत ना पड़े। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को दर-दर भटकना पड़ता है। मेरी लड़ाई इसी बात पर है।
क्षेत्र के नौजवानों को उनकी ज़मीन पर लगी फैक्टरियों में रोजग़ार के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की नीति बनवाना, किसानों के आबादी, 10 प्रतिशत प्लॉट आदि मुद्दों का समाधान, फ़्लैट बायर्स (घर खऱीददार) को रजिस्ट्री का हक तत्परता से दिलवाना, घर खऱीददारों को मैंटिनेंस पर बिल्डर की दादागिरी और बिजली पानी पर बिचौलियागिरी से छुटकारा दिलाना, यह सब कार्य प्राथमिकता के साथ कराने हैं। पूरे खादर क्षेत्र में युवाओं ने मनवीर भाटी का ज़बरदस्त ज़ोरदार स्वागत किया।
छपरौली मँगरौली में युवाओं ने भारी संख्या में समर्थन देकर नारा लगाया-युवाओं ने ठाना है, मनवीर सिंह भाटी को जिताना है। जनसम्पर्क में मुख्य रूप से अनिल भाटी, रामबीर नेताजी, पूरण नेताजी, अनिल गौतम आदि बसपा नेता साथ रहे।