UP Election 2022: जेवर की जनता की जीत: धीरेन्द्र सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:17 PM
Jewar : जेवर । गौतमबुद्धनगर के जेवर विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने जीतने के बाद कहा है कि यह जीत जेवर की जनता की जीत है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी की उस नीति और नियत की जीत है जिस माध्यम से वो सबका साथ सबका विश्वास के साथ सबका विकास करते है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जेवर क्षेत्र को जाति व संप्रदाय में बांटने की बहुत कोशिश की गई। बीजेपी और जनता की जीत उन लोगों के लिए सबक है जो बाहर चुनाव से चंद दिनों पहले आते हैं और लोगों को गुमराह करके उनसे वोट मांगते है। उन्होंने कहा कि जेवर की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 सालों में जो किए गए विकास और परिवर्तन पर मोहर लगाई है।