UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी 2022 होगा। वहीं, आज इस चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है।
चौथे चरण (Fourth Phase) में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसमें रोहिलखंड से तराई बेल्ट और अवध क्षेत्र के 624 कैंडिडेट मैदान में हैं।
वहीं, अब तक पहले तीन चरण में यूपी विधानसभा की 403 में से 172 सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं। जबकि यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 59 विधानसभा सीटें रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर और बांदा जिलों की हैं।
>> यह भी पढ़े:- रूस और यूक्रेन में गहराता विवाद, अमेरिका ने लगाई पाबंदियां
लखनऊ और रायबरेली सीट्स पर रहेगी खास नजर (UP Election 2022)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान लखनऊ और रायबरेली भी खास नजर रहेगी, क्योंकि इसे कांग्रेस और गांधी परिवार का पुराना गढ़ माना जाता है।
आपको बता दू, सोनिया गांधी यहीं से लोकसभा सांसद चुनकर आए हैं। इसके साथ चौथे चरण में प्रियंका गांधी की चुनावी रणनीति की भी परीक्षा होगी।
>> यह भी पढ़े:- सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई…
जबकि अवध क्षेत्र की सीटों पर भी खास नजर हैं, क्योंकि पिछले 2 विधान सभा चुनावों में जिस पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी, उसी पार्टी की सरकार बनी थी। वहीं, चौथे चरण में 16 सीटें अनुसूचित जाति के प्रत्याशिओं के लिए रिजर्व हैं।
यूपी चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधान सभा सीटों के लिए कल याने 23 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी। इस चौथे चरण की करीब 90 फीसदी सीटें भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के पास हैं।
दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इनमें से 51 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि एक सीट उसके सहयोगी अपना दल के खाते में गई थी।
समाजवादी पार्टी (सपा) को 4, तो बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को 2-2 सीट पर जीत मिली थी। हालांकि यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले कांग्रेस के 2 और बसपा के 1 विधायक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
>> यह भी पढ़े:- राजनाथ सिंह की रैली में गुस्साए युवाओं ने नौकरी की मांग को लेकर लगाए नारे
9 में चार जिलों बीजेपी ने किया था क्लीन स्वीप
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने 9 जिलों में से 4 में क्लीन स्वीप किया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत की सभी चार सीटें, बांदा की 6, लखीमपुर खीरी 8 और फतेहपुर की 6 सीटें जीती थीं, जिसमें 1 अपना दल के खाते में गई थी।
वहीं, हरदोई की 8 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 7 और 1 सपा को मिली थी। सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटें जीती थीं। जबकि बसपा और सपा को 1-1 सीट मिली है। वहीं, बी.जे.पी. ने लखनऊ की 9 में से 8 सीटों पर कब्जा किया था।
सपा 1 सीट जीतने में सफल रही थी. इसके अलावा सोनिया गांधी के रायबरेली में भी भारतीय जनता पार्टी की धमक दिखी थी।
भारतीय जनता पार्टीने यहां की 6 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस को 2 और सपा को 1 सीट मिली थी। (UP Election 2022)