Noida : नोएडा। विधानसभा निर्वाचन-2022(Assembly Election-2022) को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान चलाया गया।
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा द्वारा स्स्ञ्ज टीम को चेक करने के साथ साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए बॉर्डर व अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। जिसके अंतर्गत खोड़ा तिराहा, अशोक नगर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों व न्यू अशोक नगर बॉर्डर स्थित आबकारी चेकपोस्ट को चेक किया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव के दृषिटगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।