UP Election Result 2022 : मुनव्वर राणा के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा, राणा ने कहा था- अगर योगी दोबारा बने मुख्यमंत्री तो छोड़ दूंगा यूपी ?
भारत
RP Raghuvanshi
10 Mar 2022 08:37 PM
Lucknow :n लखनऊ: आपको एक बड़ी खबर के अनुसार आपको बता दे की शायर मुनव्वर राणा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि उन्होंने पहले बीते दिनों कहा था कि यदि योगी (Yogi Adityanath) दोबारा बने मुख्यमंत्री बने तो वे उत्तर प्रदेश छोड़ के चले जायेंगे।
आखिर क्यों किया था ऐसा राणा ने ?
दरअसल आपको बता दे की गौरतलब है कि शायर मुनव्वर राना ने साल 2021 को को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। वही वक्त तब उन्होंने कहा था कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने के लिए उत्तरप्रदेश आए हैं।
क्या कहा था राणा ने ऐसा ?
इसके साथ ही मुनव्वर राना ने कहा था कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में BJP जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वे यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ते हुए 255 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर जाती दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह रुझान हैं और अभी तक किसी सीट पर आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित नहीं किया गया है।