
दादरी में जीते तेजपाल नागर
दादरी। दादरी विधानसभा सीट से एक बार फिर भाजपा विधायक तेजपाल नागर ने शानदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत का जश्न भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाना शुरू कर दिया है।चुनाव आयोग से मिले नतीजों के अनुसार तेजपाल नागर को 197750 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी को 74497 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला को 4807 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी मनवीर सिंह को 38608 वोट मिले हैं।
भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर ने समर्थकों के साथ जश्न में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजपाल नागर ने कहा कि देश में जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो काम किए हैं यह जीत उनकी है साथ ही यह जीत जनता की देवतुल्य जनता की है जिसने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। श्री नागर ने कहा कि जो लोग षड़यंत्र रच रहे थे झूठे आरोप लगा रहे थे यह जीत उन सभी को करारा जवाब है।