UP Election Result 2022 : योगी ने तोड़ा नोएडा का मिथक
CM Yogi
भारत
RP Raghuvanshi
10 Mar 2022 09:28 PM
Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत पर बढ़ते कदमों ने नोएडा के माथे पर लगे कलंक को धो दिया है। जैसा कि सब जानते हैं कि नोएडा को लेकर एक मिथक काफी प्रचलित था जिसमें यह कहा जाता था कि जब भी कोई उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नोएडा की जमीन पर कदम रखता है तो वह दुबारा सता में नहीं लौटता। यह मिथक पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती व अखिलेश यादव के साथ भी जुड़ा रहा और उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को एक चुनौती के रूप में लिया और नोएडा में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में लगभग 9 बार वह नोएडा आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के मिथक को तोड़ दिया है। राज्य में उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था तथा कोरोना काल में जनता की सेवा ने उन्हें इतिहास पुरूष बना दिया है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उप्र में 37 साल का रिकार्ड भी तोड़कर दुबारा सत्ता में वापसी कर रही है।