किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत[/caption]
अपने ही घर में परीक्षा है किसान नेता राकेश टिकैत की किसान आंदोलन की बदौलत सर्वमान्य किसान नेता बनकर उभरे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं. वे इसी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar District) के सिसौली गांव के रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश की तरफ से किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) का मुख्यालय भी यहीं है. ऐसे में यह चुनाव राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के लिए एक बड़ी परीक्षा है. उन्हें यह परीक्षा अपने ही घर में देनी पड़ रही है. टिकैत चुनावी राजनीति से दूर रहने का दावा कर रहे हैं. यह अलग बात है कि वे साफ-साफ कहते हैं कि यदि 13 महीने दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करके तथा आधी दरों पर फसल बेचकर भी किसान गलत जगह वोट देंगे तो हम यही समझेंगे कि हमारी ट्रेनिंग में कुछ कमी रह गई होगी. कुल मिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे (10 मार्च को) किसान आंदोलन व प्रसिद्ध किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)का भविष्य भी तय कर देंगे.देशभर के गुर्जर समाज की नजर दादरी पर! जहां देश की नजर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावों पर टिकी हुई है. वहीं देशभर के गुर्जर समाज (Gurjar Community) की नजरें दादरी विधानसभा सीट (Dadri Assembly Seat) पर लगी हुई हैं. दरअसल दादरी (Dadri) को गुर्जर राजधानी (Gurjar Capital) के नाम से भी जाना जाता है. आजादी के आंदोलन में यहां के दर्जनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी. उन अमर सपूतों में ज्यादातर गुर्जर समाज के ही सेनानी थे. आजादी के बाद भी अनेक कारणों से यह क्षेत्र गुर्जर समाज के लिए महत्वपूर्ण रहा है.
यही वह क्षेत्र है जहां 22 सितंबर 2021 को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने से पूर्व 'गुर्जर' शब्द को कालिख लगवा कर मिटवा दिया गया था. उस दिवस को गुर्जर समाज 22 सितंबर की दुर्घटना के नाम से याद करता है. इस मुद्दे पर आंदोलन भी चला. अब देश भर का गुर्जर समाज यह जानना चाहता है कि इस प्रकरण के बाद दादरी क्षेत्र की जनता चुनाव में क्या फैसला करेगी? क्या वोट की चोट करके जनता सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर लिखे गए 'गुर्जर' शब्द पर पोती गई कालिख का बदला ले पाएगी? इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के माध्यम से गुर्जर समाज का युवा वर्ग भी बेहद मुखर नजर आ रहा है. निश्चित ही दादरी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी नतीजे (Dadri Assembly Seat Results) बहुत कुछ तय करेंगे.
पढ़ें : UP Election 2022: वकीलों ने दिया राजकुमार भाटी को खुला समर्थन, किया स्वागत