UP Election2022: जो लोग बैठक में गए वो किसानों के शुभचिंतक नहीं हैं: जयंत चौधरी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:57 PM
नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करारा जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवेश वर्मा के बयान के बाद जयंत ने भी पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि उनकी नजर मेरी तरफ नहीं है। उन्हें डर सता रहा है कि जनता मेरे साथ जुड़ रही है। हर चुनाव से पहले भाजपा इस तरह की बैठक करती है, लेकिन उससे मिलता क्या है। मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। ये कोई हल्की बात नहीं है, हम हल्के लोग नहीं है। हमने इमानदारी से लड़ाई लड़ी है। जब तक उसे मुकाम तक नहीं पहुंचाएंगे हम रास्ते नहीं बदलेंगे। कल जो मीटिंग हुई है उसमें जो लोग गए हैं वो किसानों के शुभचिंतक नहीं हैं।