
UP elections 2022 : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों (UP elections 2022) में दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत यूपी में प्रथम और द्वितीय चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराने की पहल शुरु कर दी गई है। प्रथम चरण का मतदान 10 और दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है, लेकिन इससे पहले ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे।
दिव्यांग व 80 साल से अधिक के वोटर पोस्टल वोट डालेंगे। इनके वोट पांच से सात फरवरी के बीच डलवाएं जाएंगे। वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां सीधे उनके घर पहुंचेगी और उनका वोट डलवाकर सील पैक करेंगी। इन सभी पोस्टल वोटों को कोषागार में जमा कराया जाएगा।
[caption id="attachment_16176" align="alignnone" width="488"]
UP elections 2022[/caption]
आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल वोट डलवाने की व्यवस्था की है, ताकि इन वोटरों को वोटिंग वाले दिन लाइन में लगकर वोट डालने में होने वाली असुविधा से बचाया जा सकें।
सहारनपुर जनपद में 80 साल से अधिक उम्र के 1304 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिन्होंने घर पर वोट डालने के लिए सहमति पत्र दिया है। इसी तरह से 264 दिव्यांगों ने भी सहमति पत्र देकर घर से वोट डालेंगे। सहारनपुर के अलावा दूसरे चरण में जिन जनपदों में भी मतदान होना है, उन जनपदों में भी दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए यह व्यवस्था रहेगी।सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों ने पांच फरवरी से अपने यहां बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर डलवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 5, 6 और 7 फरवरी तक ये वोट डलवाएंगे जाएंगे। विधानसभा वार टीमें गठित की जा रही है।
>> UP elections 2022 सहारनपुर के इस मैदान में लिखी गई इतिहास की कई इबारत
उप निर्वाचन अधिकारी डा. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पर वोट डालने की पहली बार चुनाव आयोग ने सुविधा दी है। पोलिंग पार्टियां इन मतदाताओं के घर पहुंचेगी और वोट डलवाकर सुरक्षित कोषागार में जमा करेगी। रिटर्निंग अधिकारी अपने सुविधा अनुसार वोट डलवाने की तिथि तय कर सकते हैं।
कहां कितने बुजुर्ग और दिव्यांग
बेहट विधानसभा सीट बुजुर्ग : 32 दिव्यांग : 18
नकुड़ विधानसभा सीट बुजुर्ग : 270 दिव्यांग : 15
सहारनपुर शहर विधानसभा सीट बुजुर्ग : 410 दिव्यांग : 08
सहारनपुर देहात विधानसभा सीट बुजुर्ग : 216 दिव्यांग : 38
देवबंद विधानसभा सीट बुजुर्ग : 61 दिव्यांग : 71
रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट
बुजुर्ग : 80 दिव्यांग : 80
गंगोह विधानसभा सीट
बुजुर्ग : 225 दिव्यांग : 44