UP Elections 2022: यूपी के इस सेंटर पर EVM की सुरक्षा कर रहे हैं लंगूर, जानें मामला
UP Elections 2022 pilibhit langoor
भारत
चेतना मंच
20 Feb 2022 09:34 PM
UP Elections 2022: पीलीभीत. यूपी में विधानसभा चुनावों का सिलसिला जारी है। आज यूपी में तीसरे चरण का चुनाव हैं। इसी बीच पीलीभीत में चौथे चरण में होने वाले मतदान (UP Elections 2022) को लेकर एक तरफ जहां प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है। तो वहीं दूसरी तरफ पीलीभीत में बंदरों (Monkey Attacks) का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे पीलीभीत की नवीन मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर बंदरों का आतंक मंडराता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में यहां लंगूरों (Langoor) को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है.
क्या किया 40 कैमरों का बंदरों ने?
दरअसल जिले के नवीन मंडी परिसर में लंबे समय से बंदरों की बहुतायत है, कॉलोनी वासी लंबे समय से बंदरों की समस्या से जूझ रहे हैं। तो वहीं इस बार पीलीभीत के नवीन मंडी परिसर में ईवीएम मशीन रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम बनाया था। जहां निगरानी के लिए 52 कैमरों को भी अलग-अलग जगह पर लगाया गया था, पर नवीन मंडी परिसर में बंदरों का आतंक कुछ इस कदर बढ़ गया कि बंदरों ने 52 में से 40 कैमरों को तहस-नहस कर दिया।
UP Elections: कानपुर की मेयर ने BJP को वोट डालते समय डाली EVM की फोटो, FIR दर्जजल्द पहुंचेगा का बंदरों का तोड़ लंगूर
सूत्रों के अनुसार आपको बता दें कि बंदरों के आतंक से बचने के लिए जिला प्रशासन ने वन विभाग के स्टाफ की तैनाती की है। उसके बाद अब जिला प्रशासन इन बंदरों के आतंक से निपटने के लिए अब लंगूर बंदरों को तैनात किया जा रहा है. जिस पर एडीएम राम सिंह गौतम की माने तो लंगूर बंदरों को बुलाकर इन बंदरों के आतंक से निजात मिलने की तैयारी की गई है। कुछ बंदर वहां रखे गए हैं, जबकि जल्द ही और लंगूर बंदर पीलीभीत पहुंचेंगे.