UP Elections 2022 Live Updates: यूपी में दूसरे चरण में 55 सीटों पर हुआ 60.44 फीसदी मतदान
UP Elections 2022 live updates
भारत
चेतना मंच
14 Feb 2022 01:12 PM
UP Elections 2022 Live Updates: नोएडा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज राज्य की 55 सीटों पर मतदान हुआ. इसके अलावा उत्तराखंड (Uttarakhand Elections 2022) की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ. इन चुनाव में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहे हैं. दूसरे चरण के तहत आज यूपी के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान चला..
दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से भाजपा ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे. इस चरण में चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे.
UP Elections 2022: यूपी में दूसरे चरण के उम्मीदवारों में से 114 प्रत्याशी 8वीं पास
पढ़ें चुनाव (UP Assembly Elections 2022) की पल पल की खबरें-
- यूपी में हुआ 60.44 फीसदी कुल मतदान.
- अमरोहा की हसनपुर सीट पर मतदान के दौरान समर्थकों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर और उनके समर्थकों ने हसनपुर के बूथ संख्या 80 पर हंगामा किया.
- यूपी में 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
- यूपी में 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान
- सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम काम नहीं कर रही है.
- उत्तर प्रदेश की 55 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.45 फीसदी मतदान हुआ है.
- यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया. उन्होंने इसके बाद कहा, 'मुझे विश्वास है कि यूपी में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापस आएगी.'
- यूपी के रामपुर में केद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मतदान करने पहुंचे हैं.
- कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वोट डाला. उन्होंने सुबह पहले हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और फिर डोरामेन स्कूल में किया मतदान.
- चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे।