UP Elections 2022: यूपी की 59 सीटों पर 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक वोटिंग
Up Elections 2022 Live Updates
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:09 AM
UP Elections 2022 Live Updates: लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के चौथे चरण में आज कुल 9 जिलों की 59 विधान सभा सीटों पर मतदान हुआ. इसमें शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी वोट डाले गए. इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ (Lucknow voting) में एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया. उनकी ही पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी सपरिवार मतदान किया. रायबरेली से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने भी रायबरेली के लालपुर चौहान में मतदान किया.
उत्तर प्रदेश (UP Elections 2022 live updates) के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी लखनऊ में अपना वोट डाला और कहा कि 'चौथे चरण का चुनाव होने के बाद बीजेपी दोहरा शतक लगाएगी और अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सत्ता में वापसी करेगी. यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 59 विधानसभा सीटें रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर और बांदा जिलों की हैं.
UP Elections 2022: यूपी में आज चौथे चरण की वोटिंग जारी, लखनऊ और लखीमपुर खीरी की सीटें अहम
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि चौथे चरण में 59 विधानसभाओं में से 3 संवेदनशील हैं. संवेदनशील विधानसभाओं में हुसैनगंज, बिंदकी, फतेहपुर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इनमें 590 मजरे और मोहल्ले वल्नरेबल जबकि 3393 मतदेय स्थल क्रिटिकल माने गए हैं. उन्होंने बताया कि महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
UP Elections 2022 4th phase Voting की खास बातें
- यूपी की 59 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.45 फीसदी वोट पड़े. बांदा- 57.54%, फतेहपुर - 57.02%, हरदोई - 55.29%, लखीमपुर खीरी - 62.42%, लखनऊ - 55.08%, पीलीभीत – 61.33%, रायबरेली – 58.40%, सीतापुर – 58.39% और उन्नाव में 54.05% मतदान हुआ है.
- 3 बजे तक बांदा- 50.08%, फतेहपुर - 52.60%, हरदोई - 46.29%, खीरी - 52.92%, लखनऊ - 47.62%, पीलीभीत – 54.83%, रायबरेली – 50.84%, सीतापुर – 50.33% और उन्नाव में 47.29% मतदान हुआ है.
- UP Elections 2022 Live: यूपी की 59 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49.39 फीसदी वोटिंग
- केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के बनबीरपुर बूथ पर चौथे चरण के तहत मतदान किया.
-यूपी में दोपहर 1 बजे तक 37.45 फीसदी वोटिंग हुई है.
- यूपी की 59 सीटों पर चौथे चरण के मतदान में 11 बजे तक 22.62 फीसदी वोटिंग हुई है.
- 11 बजे तक कहां कितना मतदान- बांदा- 23.85, फतेहपुर - 22.49, हरदोई - 20.27, खीरी - 26.29, लखनऊ - 21.42, पीलीभीत – 27.43, रायबरेली – 21.41, सीतापुर – 21.99, उन्नाव - 21.27
- बांदा जिले के नारायणी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 58 पर मतदान का विरोध किया गया. यहां लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं.
- मशहूर शायर मुनव्वर राना ने वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर नाराजगी जाहिर की है.
- लखनऊ में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर है