
UP Elections 2022 : सहारनपुर जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर आगामी 14 फरवरी को का मतदान होगा। इस चुनाव में मतदान (UP Elections 2022) करने वाले डिग्री कॉलेजों के छात्र लोकतंत्र के नायक बनेंगे। क्षेत्रीय उच्च कार्यालय ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित डिग्री कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी लागू की जा चुकी है। जिसमें मानवीय मूल्य और नैतिकता का सह पाठ्यक्रम भी शामिल है, जिसमें आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा।
>> Urfi Javed New Song: उर्फी जावेद वेलेंटाइन डे पर फैंस को देंगी सरप्राइज, दिखायेंगी क्रेजी अवतार
इसलिए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी लोकतंत्र के नायक का प्रमाण पत्र पा सकेंगे। ऐसे डिग्री कॉलेज जिसमें 90 फीसदी से अधिक छात्रों को मतदान किया जाएगा, उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेजों को छात्र-छात्राओं से मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान करने वाले छात्र लोकतंत्र के नायक बनेंगे। अधिक मतदान कराने वाले डिग्री कॉलेज सम्मानित होंगे।