UP Excise : शराब के शौकीनों को धक्का, कल से इतने रुपये महंगी हो जाएगी शराब
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2023 06:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2023 06:36 PM
लखनऊ। यूपी सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति 2023-24 को इस साल जनवरी महीने में ही मंजूरी दे दी थी। लेकिन, उस पर अमल एक अप्रैल से होगा। यानि एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में शराब और बीयर के दाम में इजाफा हो जाएगा। इसके साथ ही लाइसेंस फीस में भी 10 फीसदी की वृद्धि की गई है। इससे शराब के शौकीनों की जेब ढीली होना तय है।
UP Excise
देशी पौवे पर 5 और अंग्रेजी पर 10 रुपये की वृद्धि
एक अप्रैल से देशी शराब के पौवे पर लगभग पांच रुपये व अंग्रेजी शराब के पापुलर ब्रांड के पौवे पर करीब 10 रुपये की वृद्धि होगी। बीयर के दाम एक केन पर पांच से सात रुपये तक बढ़ेंगे। इसके अलावा वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में देशी शराब में एमजीक्यू (न्यूनतम गारंटी कोटा) पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शराब विक्रेताओं को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार देशी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर की 10 प्रतिशत अधिक बिक्री करनी होगी।
आबकारी विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। नई आबकारी नीति के अनुसार वर्ष 2022-23 के व्यवस्थित वार्षिक एमजीक्यू पर 10 प्रतिशत की वृद्धि कर देशी मदिरा दुकानों का एमजीक्यू निर्धारित किया जाएगा। ग्रेन आधारित देशी शराब के दाम में भी बढ़ोतरी होगी।
UP Excise
लाइसेंस फीस में भी इजाफा
अंग्रेजी शराब, बीयर व भांग की फुटकर बिक्री की दुकानों व माडल शाप की लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय किया गया है। इसके साथ ही माडल शाप पर मदिरा पान का शुल्क दो लाख रुपये से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
गोदाम संचालकों के लिए लाइसेंस शुल्क व प्रतिभूति में वृद्धि की गई है। मास्टर वेयरहाउस के पंजीकरण व नवीनीकरण फीस में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ व गाजियाबाद के नगर निगम क्षेत्र तथा इसकी परिधि से पांच किलोमीटर तक नगरीय व ग्रामीण दोनों क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट व क्लब बार लाइसेंस के लिए एक विशेष श्रेणी बनाते हुए इनकी फीस में वृद्धि की गई है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।