यूपी महासचिव प्रियंका गांधी कल चुनावी अभियान करेंगी शुरू, प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर हो सकता है फैसला
भारत
RP Raghuvanshi
09 Sep 2021 04:49 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Sep 2021 04:49 PM
लखनऊ: कांग्रेस ने विभानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर यूपी में महा सचिव प्रियंका गांधी का दौरा भी शुरू होने वाला है। विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते उनका दो दिवसीय दौरा कल यानी कि 10 सितंबर से शुरू होगा। वे इससे पहले आज ही लखनऊ पहुंच गई। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट पहुंचकर शीला कौल आवास के।लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद उनकी सभी पदाधिकारियों के साथ मुख्यालय में बैठक होगी।
प्रियंका को उत्तर प्रवेश के प्रभारी की कमान भी सौंपी गई है। वे दो दिवसीय दौरे में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाली है। इसके अलावा वे विधानसभा चुनाव में तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष हटाने को चर्चा जारी
प्रियंका का दो दिवसीय शुरू होने ही वाला है और इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हटाने को चर्चा तेज़ हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी युवा को इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। दूसरी ओर बसपा, सपा और भाजपा ब्राह्मणों के वोट बैंक को रिझाने के लिए अलग अलग के प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है। इसी को नीति में शामिल करते हुए ब्राह्मण वोट के लिए कुछ नई नीति बनाने का फैसला ले सकती है।
पहले कोई कार्यक्रम नहीं किया था तय
प्रियंका गांधी ने यूपी दौरा करने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं बनाया था। यूपी विधानसभा में ज्यादा समय नहीं बचा है तो सभी राजनीतिक पार्टियों का दौरा शुरू हो गया है। कांग्रेस की चुनावी कमान संभालने वाली प्रियंका ने प्रदेश में दौरा का मौजूद राजनीतिक माहौल देखते हुए कार्यक्रम बना लिया । प्रदेश महासचिव अपने दो दिन के दौरे पर प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने को लेकर बैठक होगी जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।