UP IAS Transfer : यूपी में फिर पांच आईएएस अफसरों के तबादले
Five IAS officers transferred again in UP
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:05 AM
लखनऊ। यूपी में आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादलों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शासन ने एक बार फिर पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक अफसर के पूर्व में किए गए तबादले को निरस्त कर उन्हें दूसरे विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक यशु रुस्तगी को पूर्व में जारी सूची में झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया था, लेकिन इस सूची में उन्हें व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त, सीडीओ हरदोई आकांक्षा राना को अलीगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज की जवाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या गुरुरानी को हरदोई का मुख्य विकास अधिकारी और प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
बीते दो दिनों से राज्य में हो रहे तबादलों से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। खास तौर से एक स्थान पर अधिक दिनों से टिके अधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही है। कुछ अफसर अपनी मनचाही तैनाती पाने के लिए अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।