लखनऊ में कल से महामेला, 800 लग्जरी गाडिय़ों में घूमेंगे मेहमान
UP Investor Summit 2023
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:40 PM
UP Investor Summit 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रहा है और अगले दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। समिट तीन दिन चलेगा और जी-20 की बैठकें लंबी चलेंगी। इस समिट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों तथा देश के नामी उद्योगपतियों के लिए सरकार ने 800 लग्जरी गाडिय़ों की खेप भी मंगाई है। इनमें जैगवार व रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाडिय़ां शामिल हैं।
UP Investor Summit 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रखने और आम लोगों को दिक्कत नहीं होने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री कल उदघाटन के मौके पर कार्यक्रम में 1 घंटा 50 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह कई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
पीएम सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.20 तक आयोजन स्थल पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले ग्लोबल ट्रेड शो और इन्वेस्ट यूपी 2.0 का उदघाटन करेंगे। 11 बजे पीएम ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उदघाटन करेंगे, इसके बाद 11.40 से 12.20 तक उनका संबोधन होगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश के चार कमिश्नरेट में प्रस्तावित जी-20 आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके लिए 24 आईपीएस अधिकारी, 68 पीपीएस तथा 5415 अराजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी लगाए गए हैं।
एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ कमिश्नरेट में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। इसके अलावा 11 चरणों मेंं कमिश्नरेट लखनऊ, आगरा, वाराणसी तथा गौतमबुद्धनगर में 11 फरवरी से 27 अगस्त तक जी-20 की बैठकें होनी हैं। लखनऊ में जी-20 की बैठक 13 से 15 फरवरी तक है। इन सभी के लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ कमांडो, अधिकारियों के अलावा 13 कंपनी पीएसी तथा 3 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनात की गई हैं।
चार देशों से आएगा 90 हजार करोड़ का निवेश
यूपीसीडा में अमेरिका, हांगकोंग, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात से 90 हजार करोड़ रुपये निवेश के 12 एमओयू साइन हुए है। इससे 38 हजार लोगोंं को रोजगार मिलेगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।