UP Job Update- UPSSSC में 58000 रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां, यहां पढ़े पूरी जानकारी
निकाय में 58 हजार पदो पर होंगी भर्तियां!
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Nov 2025 10:26 PM
UP Job Update- उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को प्रति वर्ष भरने का फैसला किया गया है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को UPSSSC के माध्यम से भरा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष 15 मई तक स्थानीय निकाय को निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को देनी होगी। इसके बाद निदेशालय द्वारा इन रिक्त पदों को भरने हेतु 20 मई तक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रिक्त पदों को भरने में अब नहीं चलेगी मनमानी -
अब तक प्रदेश में राज्य सरकार (State Government) के अंतर्गत आने वाले पदों को भरने के लिए कोई भी एकीकृत नीति नहीं थी। जिसकी वजह से कुछ विभागों में खाली पदों को भरने के लिए अलग से अधिसूचना जारी कर दी जाती थी। और मनचाहे तरीके से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाती थी। वहीं कुछ ऐसे भी विभाग थे जहां पर रिक्त पद सालों साल तक रिक्त ही रहते थे, और इसका प्रभाव काम पर भी पढ़ता था। रिक्त पदों को भरने के लिए यह नई नीति काफी कारगर साबित होगी। इस नीति के लागू होने से रिक्त पदों को मनमाने तरीके से भरने पर रोक लगेगी इसके साथ ही निकाय में अधिक समय तक पद खाली नहीं पड़े रहेंगे।
प्रदेश में रिक्त पदों का विवरण -
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 58 हजार पद खाली पड़े हैं, जिनपर भर्तियां की जानी हैं। इस आंकड़े में नगर निगम (Municipal Corporation 28972), पालिका परिषद (Municipal Council 21824), व नगर पंचायत (Nagar Panchayat 5782) शामिल है।