बड़ी बात: दुनिया भर से समर्थन मिल रहा है “यूपी में का बा” वाली नेहा को
Neha singh rathaur
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:20 AM
UP me Ka Ba : नई दिल्ली/कानपुर। “यूपी में का बा” फेम नेहा सिंह राठौर को दुनिया भर से समर्थन मिल रहा है। साथ ही कानपुर देहात जिले का अग्निकांड एक बार फिर ज्वलंत हो उठा है।
दरअसल नेहा सिंह राठौर ने “यूपी में का बा पार्ट-2” गाना गाया है। इस गाने से तिलमिलाकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्री राठौर को लीगल नोटिस थमा दिया है। यह लीगल नोटिस मिलने के बाद से नेहा राठौर रातोंरात सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। उन्हें भारत ही नहीं दुनिया भर के मानवतावादी नागरिकों व संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि नेहा तुम डरना मत, लगे रहना हम तुम्हारे साथ हैं। नेहा सिंह राठौर के समर्थन में इसी प्रकार की लाखों टिप्पणियां देखी व पढ़ी जा सकती हैं।
UP me Ka Ba
नेहा राठौर के इस गाने के सहारे कानपुर देहात जिले का विभत्स अग्निकांड एक बार फिर ज्वलंत हो उठा है। सब जानते हैं कि पूरी मानवता को शर्मसार करते हुए कानपुर पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक मां और बेटी को कैसे जिंदा जलाकर मार डाला।
नेहा सिंह राठौर ने कहा कि मैंने लोकगायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कानपुर कांड पर यूपी पुलिस ने असंवेदनशीलता दिखाई, उसको लेकर मैंने गीत गाया। इसके बाद यूपी पुलिस इतनी एक्टिव हो गई कि पहले मेरे ससुराल गई और मेरे ससुर को नोटिस दिया, उसके बाद वो रातों-रात दिल्ली आई और मुझे नोटिस थमाकर गई है। पता नहीं इस सरकार में मुझे क्रिमिनल टाइप क्यों देखा जा रहा है। अधिकारी जवाब तो दे नहीं पाते लेकिन नोटिस जरूर दे देते हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।