यूपी में का बा फेम नेहा सिंह राठौर के नए गाने “ बहनोईया साला चोर “ ने मचाई धूम video viral
भारत
RP Raghuvanshi
26 May 2023 11:59 PM
Neha Singh Rathore - यूपी में का बा'' गाने से लोगों के दिलो में जगह बनाने वाली यूपी और बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से इनके एक के बाद एक नए गाने हिट हो रहे हैं। 22 मई को इन्होंने शादी विवाह में गाया जाने वाला एक लोकगीत शेयर किया, इसके बाद 24 मई को नोटबंदी part-2 पर तंज कसते हुए इन्होंने एक नया गाना शेयर किया। अब यूपी-बिहार में शादी विवाह के दौरान गाए जाने वाले लोक गीतों पर आधारित इनका एक नया गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) का नया गाना-
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के नए गाने का टाइटल है 'बहनोईया साला चोर'। यह गाना यूपी-बिहार मैं शादी विवाह के दौरान गाए जाने वाले लोकगीतों पर आधारित है।
नेहा सिंह राठौर के नए गाने के बोल कुछ इस तरह हैं -
"हे लड़िया में लागल चार, हो मौरी में लागल चार,
बहनोईया साला चोर मौरी ले गइले चोराय"
नेहा सिंह राठौर ने अपने इस नए गाने को इतने चुटकुले अंदाज में गाया है, कि इस गीत के साथ-साथ लोगों को इनका गीत गाने का अंदाज भी बेहद पसंद आ रहा है। अब तक इनके नए गीत को 70 हजार से भी अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इनके नए गाने पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पूरे देश की लाडली बेटी बन चुकी प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के नए गाने ने फिर मचाई धूम । सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप भी ! @nehafolksingerhttps://t.co/ZV4igsWddt