UP MLC Election: यूपी एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें
up mlc election 2022
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
UP MLC Election: नोएडा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उत्तर प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा. इसे लेकर सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. भाजपा (UP MLC Election BJP) ने भी शनिवार को अपने 30 प्रत्याशियों का ऐलान किया है.
ये हैं भाजपा के प्रत्याशी
मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण से सत्यपाल सैनी
रामपुर बरेली से कुंवर महाराज सिंह
बदायूं से वागीश पाठक
पीलीभीत शाहजहांपुर से सुधीर गुप्ता
हरदोई स्थानीय प्राधिकरण से अशोक अग्रवाल
खीरी स्थानीय प्राधिकरण से अनूप गुप्ता
सीतापुर स्थानीय प्राधिकरण से पवन सिंह चौहान
लखनऊ उन्नाव स्थानीय प्राधिकरण से रामचंद्र प्रधान
रायबरेली स्थानीय प्राधिकरण से दिनेश प्रताप सिंह
प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह
बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह
बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी
गोंडा से अवधेश सिंह मंजू
फैजाबाद से हरिओम पांडे
गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय प्राधिकरण सीपी चंद
देवरिया से रतन पाल सिंह
आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव
बलिया रवि शंकर सिंह पप्पू
गाजीपुर से चंचल सिंह
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकरण से केपी श्रीवास्तव
बांदा हमीरपुर स्थानीय प्राधिकरण से जितेंद्र सिंह सेंगर
झांसी जालौन ललितपुर स्थानीय प्राधिकरण से रमा निरंजन
इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी
आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे
मथुरा एटा मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण से ओमप्रकाश सिंह
मथुरा एटा मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण से आशीष यादव आशु
अलीगढ़ प्राधिकरण से ऋषिपाल सिंह
बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी
मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र महाराज
मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्थानीय प्राधिकरण से वंदना मुदित वर्मा
25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ और उनकी यूपी कैबिनेटविधान परिषद में अभी किस दल की कितनी सीटें?
100 सीटों वाले विधान परिषद में अभी भाजपा के 35 एमएलसी हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 17 सदस्य हैं। इनमें से भी कई सीटें आने वाले दिनों में खाली होंगी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट भी खाली हो जाएगी। दूसरी ओर बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, दो निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। 37 पद रिक्त हैं।