
UP New DGP : वरिष्ठ आईपीएस अफसर राजकुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बार डीजीपी ने कहा कि हमें यूपी के पुलिसिंग सिस्टम पर गर्व है। साथ ही उन्होंने गुंडों-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के पास वर्ल्ड क्लास इमरजेंसी सिस्टम है। हमारे पास दुनिया का बेस्ट रिस्पांस सिस्टम है। फोरेंसिक लैब है। उन्होंने यूपी पुलिस को वर्ल्ड क्लास माडर्न पुलिस बनाने का दावा किया। कहा कि गरीबों, कमजोरों और असहायों की दुआयें यूपी पुलिस को मिलती रहें। हमारे लिए यही सबसे बड़ा अचीवमेंट होगा। कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
आईपीएस विश्वकर्मा ने कहा कि आज यूपी पुलिस के पास आज लगभग 36 हजार महिला पुलिकमीं हैं। कहा कि कभी एक भी नहीं होती थी, तब होमगार्ड से लेकर काम चलाना पड़ता था। कई राज्यों की कुल पुलिस ही 36 हजार है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1641784889149366273?s=20राजकुमार विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद अब आरके विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया है। 12 मई 2022 को कार्यभार ग्रहण करने वाले डीजीपी डीएस चौहान का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है, जिसके चलते राजकुमार विश्वकर्मा को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया है। राजकुमार विश्वकर्मा अन्य जिम्मेदारियों के साथ अब इस जिम्मेदारी को भी संभालेंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और EOW की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के लिए आरके विश्वकर्मा को अलग से कोई वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।
डीजीपी बनने के लिए किसी आईपीएस अफसर को 30 साल की सेवा अवधि पूरी करना जरूरी है। संघ लोक सेवा आयोग वरिष्ठता और अधिकारी के कार्यकाल के रिकॉर्ड की जांच कर पहले तीन नाम का चयन कर राज्य सरकार को भेज देता है। सरकार उनमें से किसी एक नाम का चयन कर लेती है।