UP News : यूपी में 14 आईएएस के बाद अब 2 आईपीएस अफसरों के तबादले
After 14 IAS in UP, now 2 IPS officers have been transferred
भारत
चेतना मंच
18 Sep 2022 04:23 PM
Lucknow : लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार की सुबह दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे पहले शनिवार की देर रात 14 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया गया।
शासन से जारी आदेश के मुताबिक बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को पुलिस अधीक्षक स्थापना बनाया गया है। जबकि 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश चौरसिया को बरेली का एसएसपी बनाया गया है।
शनिवार की देर रात शासन ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। उनमें डॉ. आदर्श सिंह को डीएम बाराबंकी को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को डीएम हरदोई, हरदोई के डीएम अविनाश कुमार को डीएम बाराबंकी, संत कबीर नगर की डीएम भदोही आर्यका अखौरी को डीएम गाजीपुर, डीएम मथुरा नवनीत सिंह चहल को आगरा का डीएम बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का डीएम बनाया गया है। डीएम पीलीभीत पुलकित खरे को डीएम मथुरा, डीएम मिरजापुर प्रवीन कुमार लक्षकार को डीएम पीलीभीत, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरांग राठी को डीएम भदोही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को डीएम संत कबीर नगर, राजस्व विभाग के सचिव एवं चकबंदी विभाग के आयुक्त रणवीर प्रसाद को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ एवं नगर भूमि सीमारोपण उत्तर प्रदेश लखनऊ का आवास आयुक्त बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ एवं नगर भूमि सीमारोपण उत्तर प्रदेश लखनऊ का आवास आयुक्त अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया गया है।