
UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले काफी समय से अलीगढ़ का नाम बदले जाने को लेकर चलाए जा रहे मुहिम ने असर दिखाया है। अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से जिलों के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज सहित अन्य जिलों के नाम बदले गए हैं। अब जल्द ही इस लिस्ट में अलीगढ़ का नाम भी शामिल हो जाएगा।
हिन्दुवादी संगठन पिछले काफी समय से अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज शर्मा इस मुहिम को चला रहे थे। अब नगर निगम की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। जिसके बाद अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ हो जाएगा।