UP News : लखनऊ में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को तोड़ डाला
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:42 PM
Lucknow : लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर (Municipal Bulldozer) (बाहुबली) जमकर गरजा। वहां बने अवैध दुकानों (Illegal Shops) को ढहा दिया। इन दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए छह माह पहले ही नोटिस (Notice) दिया गया था। जब बुलडोजर की कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान विरोध प्रदर्शन (Protest) भी देखने को मिला। निगम की कार्रवाई के विरोध में एक महिला दुकानदार ने अपना सिर मुड़वा लिया। नगर निगम का दावा है कि नोटिस के बावजूद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। जिस महिला ने सिर मुड़वाया है, उसने कहा कि ‘मेरे दुकानदार’ सीधे हैं। वह बोल नहीं पाए।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सोनम किन्नर की वजह से सभी दुकानें टूटी हैं। उसका मकान अवैध है, लेकिन वह नहीं टूटा है। महिला का यह भी आरोप है कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हमारे साथ न्याय नहीं होता है, तब तक वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने बनीं अस्थायी दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई थीं, जिन्हें हटाने के लिए छह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि नोटिस के बाद भी दुकानों को नहीं हटाए जाने पर बुधवार को नियमित कार्रवाई के दौरान उन्हें बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उसका ऐलान भी कराया गया था। अधिकारी के अनुसार वो दुकानें रेलवे के अधिकारियों के बंगलों के ठीक सामने बनाई गई थीं, जिनकी वजह से अक्सर वहां यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। गौरतलब है कि ढहायी गई दुकानों पर समाजवादी पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री इत्यादि बेची जाती थी और ये दुकानें वर्ष 2001 से यहां चल रही थीं।