उत्तर प्रदेश में बरेली-लखनऊ हाईवे होगा झटके और जाम से मुक्त, सफर होगा आसान
भारत
चेतना मंच
06 Oct 2025 04:43 PM
उत्तर प्रदेश में बरेली से लखनऊ तक का सफर अब और आरामदायक होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बरेली-सीतापुर खंड की सड़क के कायाकल्प की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे पर नई परतें बिछाने और खस्ताहाल हिस्सों को सुधारने के बाद यात्री अब जाम और झटकों से मुक्त, तेज और सुरक्षित सफर का आनंद ले सकेंगे। UP News :
खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत होगी
बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक की दूरी लगभग 256 किलोमीटर है। इस रूट का बरेली-सीतापुर खंड करीब 100 किलोमीटर लंबा है और यह मार्ग वर्तमान में कई जगह से खस्ताहाल हो चुका है। गड्ढों और टूटी-फूटी सड़कों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब एनएचएआई ने इस खंड की मरम्मत के लिए व्यापक योजना तैयार की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खंड में दो नई परतें बिछाई जाएंगी और सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। कुल लागत करीब 202 करोड़ रुपये है। मरम्मत का करीब 90% काम पहले ही पूरा हो चुका है और शेष काम नवंबर 2025 तक निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी खस्ताहाल हिस्सों को दुरुस्त किया जाए और यात्री बिना झटके और रुकावट के सफर कर सकें।
जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी
यह मार्ग बरेली और लखनऊ के बीच आवागमन का प्रमुख रूट है, खासकर व्यवसायियों और दैनिक यात्रियों के लिए। ट्रैफिक लोड अधिक होने के कारण कई जगह सड़कें टूट चुकी थीं। मरम्मत के बाद यात्रियों को न सिर्फ आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा, बल्कि समय की बचत भी होगी और जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी। सड़क सुधार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। बेहतर मार्ग से मालवाहन और परिवहन सेवाओं की गति तेज होगी और लोगों का आवागमन आसान बनेगा। यूएचएआई ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।
नवंबर तक बरेली-लखनऊ हाईवे पूरी तरह चकाचक और सुरक्षित हो जाएगा। यात्रियों को अब लंबी दूरी तय करने में झटके और जाम जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सुधार से न केवल यात्रा का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। UP News