UP News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मृत्यु
UP News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मृत्यु
भारत
RP Raghuvanshi
22 Feb 2023 03:36 PM
UP News : मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना क्षेत्र के पास एक खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
UP News
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्नातक का छात्र आकाश (26) और खतौली चीनी मिल का कर्मचारी हितेश कुमार (36) मंगलवार देर रात मुजफ्फरनगर से देवबंद जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थिति रोहाना के पास मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।