UP News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
Dadri News
भारत
चेतना मंच
01 Mar 2023 03:37 PM
UP News: मुजफ्फरनगर (उ.प्र)। मुजफ्फरनगर जिले के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
UP News
पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार देर रात पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितावी गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपेश कुमार (60) और उनके भतीजे रवि कुमार (35) के रूप में हुई है।
तितावी थाने के थाना प्रभारी रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब दोनों मोटरसाइकिल से फुगना से पिन्ना गांव लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।