UP News : वाहन की चपेट में आकर खंड विकास अधिकारी की मौत
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:53 PM
गोंडा (उप्र)। गोंडा जिले में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए दफ्तर जा रहे खंड विकास अधिकारी की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के छपिया विकास खंड के आलागंज निवासी राम प्रकाश मौर्य (51) कटरा बाजार में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के लिए अपनी कार से विकास खंड मुख्यालय जा रहे थे। कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर स्थित महादेवा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे लगा दी और खुद नीचे उतरकर बोतल से पानी पीने लगे।
उन्होंने बताया कि इस बीच क्रासिंग पर बन रहे पुल के लिए सामग्री लेकर आए एक भारी वाहन के चालक ने अपने वाहन को पीछे कर दिया। बताया जाता है कि वह नीचे खड़े होकर बोतल से पानी पी रहे बीडीओ को देख नहीं सका और पिछला पहिया उनके सीने पर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें वाहन के नीचे से निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बीडीओ के पुत्र विनय मौर्या की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच