UP News : यूपी में सांप को मारने के आरोपी युवक पर मुकदमा
Case against youth accused of killing snake in UP
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:38 PM
बागपत (उप्र)। बागपत में वन विभाग ने सांप को मार डालने के आरोप में छपरौली थाने में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
UP News
प्रभारी वन अधिकारी हेमन्त कुमार सेठ ने मंगलवार को बताया कि रविवार रात को छपरौली थाना क्षेत्र के शबका गांव में स्वालीन नामक युवक ने स्थानीय निवासी राम शरण के घर में निकले सांप को लाठी से पीट—पीटकर मार डाला।
छपरौली के थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।