UP News : गांवों में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता : मनोज मिश्रा
UP News : Development in villages is my first priority: Manoj Mishra
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:38 AM
UP News : डीघ ब्लॉक में पडऩे वाले सभी गांवों को विकास की कड़ी से जोडऩे का जो संकल्प लिया था वह अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। यह बात डीघ ब्लाक प्रमुख मनोज मिश्र ने एक विशेष बातचीत के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि डीघ ब्लॉक में पडऩे वाले सभी गांवों में सडक़, खड़ंजा, सोलर लाइट, पेयजल के लिए हैंडपंप एवं गरीबों के लिए आवास की योजनाएं तेजी तेज गति के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह ब्लॉक पूरी तरह से विकास के धुरी से दूर था, लेकिन जबसे मैंने ब्लॉक प्रमुख का पद संभाला है तबसे इस ब्लॉक में पडऩे वाले सभी गांव में विकास की गति तेज गति से प्रारंभ हो चुकी है और अभी तक करोड़ों रुपए का विकास कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विकास कराना एवं गरीबों की मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है ब्लाक प्रमुख मनोज मिश्र ने दावा किया कि इस ब्लॉक को सर्वागीण विकास से जोडऩे का जो मैंने संकल्प लिया था वह पूरा हो रहा है।
UP News :
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का भी लाभ लोगों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय बैठक भी शुरू हो चुकी है। पहले कभी भी डीघ ब्लॉक में पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं होती थी सब कागज पर ही कोरम पूरा करके काम हो जाता था। मनोज मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग पहले से इस ब्लॉक को उपेक्षित किए थे।