UP News : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, छह लाख रुपये की स्मैक बरामद
Noida News: Behind the bars driving the judge's car, the delivery boy died in the accident
भारत
RP Raghuvanshi
27 Dec 2022 04:31 PM
सहारनपुर (उप्र)। सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से छह लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सूरज राय ने बताया कि मिर्जापुर थाने के प्रभारी पीयूष दीक्षित ने वाहन निरीक्षण के दौरान हफीज नामक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा। उसकी तलाशी के दौरान स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह लाख रुपये आंकी गई है।