UP News : गन्ने की घटतौली पर चीनी मिल के मालिक समेत आठ एफआईआर
Eight FIR including the owner of the sugar mill on the reduction of sugarcane
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) आरडी त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चीनी मिल खाईखेड़ी के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे जा रहे गन्ने की मात्रा वजन की तुलना में कम तौली जा रही थी।
मुजफ्फरनगर (उप्र)। जिले के भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों की गन्ने की फसल कम तौलने के मामले में खाईखेड़ी चीनी मिल के मालिक और सात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) आरडी त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चीनी मिल खाईखेड़ी के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे जा रहे गन्ने की मात्रा वजन की तुलना में कम तौली जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गलत तौल करने के लिए तौल मशीन से छेड़छाड़ की गयी थी। उन्होंने बताया कि मिल मालिक राजकुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida