UP News : युवाओं को निशुल्क टैबलेट और फोन,योगी सरकार की मंजूरी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:44 AM
UP News : युपी सरकार मे युवाओं को 40 लाख नि: शुल्क टैबलेट वा स्मार्ट फोन बांटने के लिये उसकी खरीद प्रक्रिया का रास्ता अब साफ हो जायेगा। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को निशुल्क टेबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। वे सभी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। टैबलेट व स्मार्टफोन खरीदने के लिए सरकार कंपनियों से टेंडर आमंत्रित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा की गयी बैठक मे औद्योगिक विकास विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि टैबलेट और स्मार्टफोन की यह खरीद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए की जाएगी।गौरतलब है कि पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत दो करोड़ युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण अंतिम बिड अभिलेख को मंजूरी दी गई ।2022 विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने टैबलेट और स्मार्टफोन की खरीद कर वितरित किए थे।
UP News :
इसके आलावा यूपी के 11,000 से अधिक पंजीकृत खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पंजीकृत खिलाडियों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा ।इस योजना का लाभ आवासीय छात्रावास मे रहने वाले छात्रों और सभी स्पोर्ट्स कॉलेजों को मिलेगा।सरकार ने नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं होंगी ऑनलाइन नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के जरिए मिलने वाली सुविधाएं ऑनलाइन होंगी। जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन की तर्ज पर स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन बनाया जाएगा। इस मिशन का मकसद जनता को बेहतर ऑनलाइन सुविधा प्रादान करना है ।