UP News: नाबालिग किशोरी से सामूहिक दरिंदगी, आरोपियों को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
UP News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में खेत में घास काटने गयी एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
UP News
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीड़िता के गांव के रहने वाले उसके भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग बहन खेत पर घास काटने के लिए गई हुई थी, तभी मैलानी के रहने वाले पप्पू और उमेश मौका पाकर खेत में पहुंच गए।
आरोपियों ने नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे।
घटना के बाद किशोरी की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पेड़ में बांधकर पिटाई की। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों ही आरोपी पेड़ से बंधे नजर आ रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
सेहरामऊ उत्तरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के के शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दोनो आरोपियों पप्पू एवं उमेश के विरुद्ध धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) तथा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।