UP News : गंगा पूर्वजों द्वारा दी गई अमूल्य धरोहर है : अनामिका चौधरी
Ganga is an invaluable heritage given by ancestors: Anamika Chowdhary
भारत
RP Raghuvanshi
18 Dec 2022 05:53 PM
वाराणसी। गंगा भगवान राम के पूर्वज भागीरथी के द्वारा प्रदान की गई इस धरती पर एक अमूल्य धरोहर है। इसका जल अमृत के समान है। इसे हर हाल में स्वच्छ और अविरल बनाए रखना होगा। यह बातें भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एक निजी सोशल मीडिया चैनल पर एक साक्षात्कार में कही।
UP News
अनामिका चौधरी ने कहा कि लगभग एक माह बाद यहां माघ मेला शुरू हो जाएगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एक मास तक गंगा के तट पर रुक कर तप, हवन, यज्ञ व पूजन इत्यादि करेंगे। ऐसे में गंगा विचार मंच से जुड़े हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और बढ़ जाता है कि हम इस अवसर का लाभ उठाते हुए एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते हैं।
दशाश्वमेध घाट पर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, स्नानार्थी व गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों से जानकारी साझा करते हुए अनामिका चौधरी ने बताया कि बहुत जल्द यह घाट पक्का बनेगा तथा माघ मेले के बाद इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गंगा विचार मंच के जुड़े उत्साही कार्यकर्ताओं को धन्यावाद देते हुए उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर आप सब यदि मुझे कोई उपहार देना चाहते हैं तो प्रयास करें कि गंगा में पॉलिथीन, कचरा व गंदा पानी न जाने पाए। यही मेरे लिए जन्मदिन का बड़ा उपहार होगा।
UP News
इस अवसर पर गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों ने दशाश्वमेध घाट अष्टभुजा घाट, संकट मोचन रोड, जीटी रोड दारागंज पर स्वच्छता अभियान एवं सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त प्रयागराज के साथ-साथ मतदाताओं के लिए जनजागरण अभियान अनामिका चौधरी के नेतृत्व में निकाला।
इस अवसर पर गंगा विचार मंच के आज के कार्यक्रम की टीम लीडर मृणाली मिश्रा व हरिओम साहू के साथ मंदाकिनी मिश्रा, शिल्पी निषाद, सविता सिंह, अर्चना पांडेय, दुर्गेश नंदिनी,शगुन सिंह, विकास केलकर, राकेश मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव,अधिवक्ता अजय द्विवेदी, कैलाश दत्ता, आनंद जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, विमल मिश्रा, अमित सिंह, पंकज राय, सचिन मिश्रा, सुरेश यादव, संदीप तिवारी,अमन कुमार, मीडिया सह प्रभारी, राहुल मिश्रा एवं कृष्णा जी शुक्ल, अन्नु निषाद, प्रांत सह संयोजक गंगा विचार मंच कैप्टन सुनील निषाद भी उपस्थित रहे।