UP News : खुशखबरी ! यूपी के 500 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी : योगी
Good news! 500 players of UP will get government jobs: Yogi
भारत
चेतना मंच
21 Mar 2023 08:31 PM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश में खेलों का माहौल बने और खिलाड़ियों का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए यूपी सरकार ने 500 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में शामिल करने का निर्णय लिया है। 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर के स्टेडियम में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप-2022-23 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया।
प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में 10 साल बाद पुलिस एथलेटिक मीट का आयोजन बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एसएसबी जिस प्रकार सीमा पर अपने कार्य का निर्वहन कर रहा है, वह सराहनीय है। एसएसबी की ओर से पुलिस एथलेटिक मीट का आयोजन कराना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई पदक जीते हैं। ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मेडलों की संख्या बढ़ाई है।
यूपी में भी पिछले कुछ सालों में खेलों का विकास हुआ है। यहां ब्लॉक स्तर पर मैदान और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियमों का निर्माण हो रहा है। इससे पहले मीट में भाग लेने वाली टीमों के मार्च पास्ट के बाद एसएसबी कांस्टेबल गगन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मशाल सौंपी। इसके बाद एसएसबी कॉन्स्टेबल अनूप और मंजू ने मशाल प्रज्ज्वलित किया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।