
UP News : यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई एक सच्ची घटना है। यहां एक बूढ़ी दादी को उसकी जवान पोती ने दवाई के बहाने नींद की गोली खिलाकर लूट लिया। दादी के ATM से 93 हजार रूपए व घर में रखे गहने लेकर पोती अपने प्रेमी के संग भाग गई है।
आगरा शहर के थाना लोहामंडी मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुनीता अरोरा ने बताया कि वह अपने भाई के साथ लोहामंडी में रहती हैं। उन्हीं के साथ में शास्त्रीपुरम में रहने वाले भतीजे की बेटी भी तीन माह से रह रही थी। वह किसी विशु त्यागी नाम के लडक़े से प्यार करती है। जनवरी में वह घर से नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। तब वह पन्द्रह दिन बाद वापस आ गई थी। परिजनों ने तब इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी। इसके कारण भतीजे ने तीन महीने पहले अपनी बेटी को हमारे पास रहने के लिए भेज दिया। अब दूसरी बार भी वह प्रेमी के साथ भाग गई।
विगत 25 मई को उनकी तबीयत खराब थी तो पोती ने बहाने से नींद की गोली देकर सुला दिया। अलमारी में रखा एटीएम कार्ड निकाल लिया। एक जून को एटीएम से प्रेमी विशु त्यागी के खाते में 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अलमारी से करीब चार तोले के आभूषण भी चुरा कर प्रेमी को दे दिए। जब वह किसी काम से बैंक गई तो स्टेटमेंट में उन्हें पैसे किसी विशु त्यागी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। घर आकर देखा तो गहने भी गायब मिले। पीडि़त महिला ने अपनी पोती के खिलाफ थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। UP News